मंगलवार, 24 मई 2016

देश की जनता भूखी है या कारपोरेट ने जनता लूटी है ? ------ विजय राजबली माथुर

हमारी पार्टी के एक साथी की तबीयत खराब होने की सूचना आज फोन पर प्राप्त  हुई तो शाम को चार बजे उनको देखने उनके घर गया । उनके स्वास्थ्य की कुशल क्षेम हमने पूछी तो उन्होने हम से यह सवाल किया कि, आप आज आए कैसे ? आज तो आपको रास्ते में काफी दिक्कत हुई होगी क्योंकि आज 'बड़ा मंगल ' है। अब से 59 वर्ष पूर्व जब हम लोग लखनऊ में ही थे तब तो जेठ महीने का दूसरा मंगल ही बड़ा मंगल होता था। 1961 में बाबूजी के स्थानांतरण के बाद हम लोग लखनऊ से बाहर रहे फिर जब 48 वर्ष बाद पुनः यहीं आए तब यहाँ जेठ माह के चारों मंगल को बड़ा मंगल की संज्ञा दे कर जगह-जगह पूरी - सब्जी , पकौड़ी - छोले आदि - आदि बांटते  और लपकते लोगों को पाया। यह मुफ्त वितरण सड़कों पर जगह - जगह जाम का कारण बंनता है। अपने घर से एक किलो मीटर दूर ज़रूर ऐसा जाम पाया किन्तु रिंग रोड पर भारी वाहन आज रोके जाने से रास्ता साफ  -  सुथरा मिल गया था क्योंकि हाई  -  वे के किनारे -  काफी दूर ऐसे कैंप लगे थे जिन पर गरीब ही नहीं कार, जीप वाले भी लाईन लगाए खड़े देखे थे। 

पहले जब हम यहाँ थे तब लोग मीठा शर्बत, बूंदी या अंगूरदाना ही बांटते थे । अब नमकीन भोजन बांटा जाने लगा है। सपा से संबन्धित एक अल्पसंख्यक नेता के 
 परिवार में तो एक वक्त का पूरे परिवार का भोजन ही ऐसे कैंप में बंटतेभोजन से जुटालिया जाता है। 

अल्पसंख्यक मजहब से संबन्धित जिन वरिष्ठ साथी को मैं देखने गया था ऐसे नज़ारों पर उनकी टिप्पणी थी कि दरअसल देश की जनता भूखी है इसलिए जहां भी मुफ्त खाना मिलता है भीड़ जुट जाती है। उन्होने एक पुराने किस्से काज़िक्र करते हुये बताया कि एक बहुत गरीब मजदूर जो एक ढाबे पर काम करता था और जिसका कोई संबंधी न था जब नहीं रहा तो उन लोगों ने चंदा जूटा कर उसका अंतिम संस्कार करा दिया था। उस चंदे की रकम में से उस वक्त तीन हज़ार रुपए बच गए थे। उन लोगों ने उन तीन हज़ार बचे रुपयों से पूरी  -  सब्जी बनवा कर फैजाबाद रोड पर बँटवा दी। उस दिन न तो मंगल था न नौरात्र की अष्टमी - नवमी तब भी उसे पाने की होड में कार सवार भी जुट गए थे और किसी ने भी न पूछा कि आज यह भोजन किस लिए बांटा जा रहा है, बस सबको लपकने की होड थी। इसलिए वह तब से यही कहते हैं कि, देश की जनता भूखी है। 
https://www.facebook.com/vijai.mathur/posts/1087944084600900

**************************************************************

जहां तक ज्योतिष विज्ञान का संबंध है भोजन आदि 'दान ' करना किसी  - किसी के लिए कितना घातक हो सकता है इसे लखनऊ के गोंमती नगर क्षेत्र में रहने वाले UPSIDC के एक एक्ज़ीक्यूटिव इंजीनियर साहब भुक्त  -  भोगी के रूप में सही से बता सकते हैं। लगभग दस वर्ष पूर्व जब यह इंजीनियर साहब आगरा में पोस्टेड थे वहाँ मेरे संपर्क में आए थे तब मुझे उनको लिखित में 'दान ' का निषेद्ध करना पड़ा था। वह लोगों को खूब खाना दान में खिलाते थे और खूब
लुटते थे क्योंकि उनको 'अन्न दान ' नहीं करना चाहिए था। उन्होने मुझसे दान निषेद्ध की बात इसलिए लिखित में ली थी क्योंकि मुझसे पूर्व वह जिन भी पोंगा - पंडितों के फेर में थे वे उनसे खूब दान करवाते थे जो उनके लिए परेशानी का सबब था। जब मंदिर के पुजारियों को ज्योतिषी मानते हुये उनसे सलाह ली जाती है तब ऐसे ही दुष्परिणाम मिलते हैं जो ज्योतिष को बदनाम भी करते हैं और हतोत्साहित भी। 
https://www.facebook.com/vijai.mathur/posts/1087956034599705 

***********************************************************
दो सप्ताह पूर्व टाटा डोकोमो ने sms के जरिये सूचित किया कि, वे 15 मई 2016 से CDMA सर्विस बंद कर रहे हैं जब उनसे कहा कि, GSM सर्विस में इसे ट्रांसफर कर दें तो तमाम अड़ंगे खड़े कर दिये। अखबार से पता लगा कि, रिलायंस ने अपने ग्राहकों को GSM की सिम CDMA के बदले खुद ही दे दी थीं। लेकिन फिर भी तमाम लोगों को हैंड सेट तो नए खरीदने ही पड़े। भले ही हमने दूसरे आपरेटर पर mnp करा लिया और अपना पुराना नंबर सुरक्षित बचा लिया लेकिन दस दिन झंझट तो रहा ही बेवजह नया हैंड सेट व सिम खरीदने में अतिरिक्त व्यय हुआ ही। 

इस तरह ये कारपोरेट घराने जब तब जनता को उल्टे उस्तरे से मूढ़ते रहते हैं। बाजारवाद व्यापार जगत पर ही नहीं राजनीति पर भी हावी है। अब विधानसभाओं व संसद में प्रतिनिधि कारपोरेट घरानों के चहेते ही आसानी से चुन जाते हैं और जन पक्षधरता वाले लोग बड़ी कठिनाई से वहाँ पहुँच पा रहे हैं। फिर भला जनता के हितार्थ काम कैसे हो? श्रम कानूनों  को उदारीकरण के आवरण में कारपोरेट हितैषी एवं श्रमिक विरोधी बनाया जा रहा है। 
https://www.facebook.com/vijai.mathur/posts/1087992924596016

Link to this post-



गुरुवार, 28 अप्रैल 2016

'ज्ञान ' से शत्रुता रख कर जीत - विक्टरी कैसे हासिल होगी ? ------ विजय राजबली माथुर



ब्रह्म समाज के माध्यम से राजा राम मोहन राय ने विलियम बेनटिक से भारत में 'अङ्ग्रेज़ी' शिक्षा लागू करवाईथी। उनका दृष्टिकोण था कि, अङ्ग्रेज़ी साहित्य द्वारा उनके स्वतन्त्रता संघर्षों का इतिहास भी हमारे नौजवान सीखेंगे और फिर भारत की आज़ादी के लिए मांग बुलंद करेंगे और हुआ भी यही। मोहनदास करमचंद गांधी,सुभाष चंद्र बोस,जवाहर लाल नेहरू,भगत सिंह,चंद्रशेखर आज़ाद सभी अङ्ग्रेज़ी साहित्य से भलीभाँति परिचित थे और आज़ादी के बड़े योद्धा बने। 
हालांकि वर्तमान केंद्र सरकार का उद्देश्य 'संस्कृत' को बढ़ाने के पीछे कुछ और है जैसे कि, तत्कालीन ब्रिटिश सरकार ने सस्ते भारतीय क्लर्क पाने के उद्देश्य से 'अङ्ग्रेज़ी' को लागू किया था लेकिन वह आज़ादी के आंदोलन का एक बड़ा हथियार भी बनी। उसी प्रकार राजा राम मोहन राय सरीखा व्यापक दृष्टिकोण अपनाए जाने की नितांत आवश्यकता है। जब आप संस्कृत जानेंगे तब आप ब्राह्मण वाद की लूट की चालाकी को भी समझेंगे और उसका प्रतिकारकर सकेंगे। 
उदाहरणार्थ आपको स्तुतियों में एक शब्द मिलेगा- 'सर्वोपद्रव्य नाशनम ' अब ब्राह्मण यजमान से ऐसे ही वाचन करवाता है जिसका आशय हुआ कि, सारा द्रव्य नष्ट कर दो। जब आपकी प्रार्थन्नुसार सब द्रव्य नष्ट होगा तब आप ब्राह्मणों के मकड़ जाल में - दान दक्षिणा देने के फेर में फसेंगे। 
लेकिन अगर आप 'संस्कृत' के ज्ञाता बन जाते हैं तब आप जानेंगे कि, इस शब्द का पहले संधि-विच्छेद करना फिर वाचन करना है। 
अर्थात जानकारी होने पर वह शब्द 'सर्व' + उपद्रव ' + नाशनम पढ़ा जाएगा जिसका अर्थ है सारे उपद्रव अर्थात पीड़ाओं को नष्ट कर दो। अब आप दान-दक्षिणा के फेर में नहीं फंस सकते। 
चतुराई इसी में है कि, अधिकाधिक लोग 'संस्कृत' की जानकारी हासिल करके वेदों के माध्यम से सारे विश्व की मानवता की एकता की बात को बुलंद करें और ब्रहमनवाद की लूट को ध्वस्त करें। 
कुछ ब्राह्मण वादी नहीं चाहते कि संस्कृत पर उनका एकाधिकार समाप्त हो वे उसको सार्वजनिक करने का विरोध कर रहे हैं उनके जाल में नहीं फंसना चाहिए और ज्ञान का विस्तार करना चाहिए जिससे मानव कल्याण संभव हो।

https://www.facebook.com/vijai.mathur/posts/1070815762980399


****************************************
लेकिन क्या करेंगे जब अति विद्वजन घोंगावादी प्रवृति को त्यागने को ही राज़ी न हों। कभी एथीज़्म/नास्तिकता के नाम पर तो कभी मूल निवासी के नाम पर संस्कृत का विरोध करने वाले वस्तुतः पोंगापंथी ब्राह्मण वाद के उस सिद्धान्त को ही लागू रखने के पक्ष धर हैं जिसके अनुसार 'वेद' पढ़ने का अधिकार शूद्रों को न था और गलती से वेद वचन सुन लेने वाले शूद्र के कान मे सीसा (lead ) डाल कर उसे बहरा बना दिया जाता था। आज के उदारीकरण के युग का सीसा- lead एथीज़्म और मूल   निवासी में रूपांतरित हो गया है। यह वर्ग संस्कृत पर ब्राह्मणों के एकाधिकार वादी वर्चस्व को टूटने न देने के लिए और बहुसंख्यक जनता को मूर्ख बनाए रख कर उल्टे उस्तरे से मूढ़ने हेतु संस्कृत के विरोध में डट कर आवाज़ बुलंद कर रहा है। 
जिसका एक और उदाहरण 'दुर्गा -सप्त शती' से प्रस्तुत है जिसमें एक स्तुति के बीच शब्द ' चाभयदा ' आता है इसका वाचन पोंगा-पंडित ऐसे ही कराते हैं जिसका  अर्थ हुआ कि, आप प्रार्थना कर रहे हैं - और भय दो। जब आप भय मांगेगे तो वही मिलेगा जिसके निराकरण के लिए आप दान-दक्षिणा के फेर में फंस कर अपनी आय व्यर्थ व्यय करेंगे। 
अब यदि आपको संस्कृत का ज्ञान होगा तब आप इसको संधि- विच्छेद करके यों पढ़ेंगे : च + अभय + दा अर्थात 'और अभय दो' जब आप अभय ( भय = डर नहीं ) मंगेगे तो निडर बनेंगे और ब्राह्मण वाद से गुमराह नहीं होंगे। हमने एक ब्लाग के माध्यम से जन - हित में स्तुतियाँ देना प्रारम्भ किया था किन्तु ज़्यादातर लोगों के हज़ारे के  कारपोरेट भ्रष्टाचार संरक्षण आंदोलन का समर्थन करने के कारण उस ब्लाग को हटा लिया था । लोग जब जाग्रत ही नहीं होना चाहते तब किया भी क्या जा सकता है। वेदना होती है विद्वानों से मूर्खता की बातें जान कर  । 
 जिन वेदों में विशेषकर 'अथर्व वेद' जो 'आयु का विज्ञान' है में समझाया गया है कि नव रात्र अर्थात नौ जड़ी-बूटियों का सेवन करके 'नीरोग' कैसे रहा जाये उसे पौराणिक ब्राह्मण वादियों ने झगड़े की जड़ बना कर समाज में विग्रह उत्पन्न कर दिया है और मूल निवासी तथा एथीज़्म वादी उस चक्रव्यूह में उलझे हुये हैं। जे एन यू विवाद के मूल में भी यही अज्ञानता है। 'ज्ञान' से शत्रुता रख कर जीत - विक्टरी कैसे हासिल होगी ?
https://www.facebook.com/vijai.mathur/posts/1071154336279875


Link to this post-



रविवार, 10 अप्रैल 2016

उदारीकरण का जनता पर प्रभाव : 'सच्चे साधक धक्का खाते और चमचे मज़े उड़ाते हैं' ------ विजय राजबली माथुर

1991 में अल्पमत सरकार के प्रधानमंत्री पी वी नरसिंहा राव साहब ने वर्ल्ड बैंक के पूर्व अधिकारी मनमोहन सिंह जी को वित्तमंत्री बनाया था जिनके द्वारा शुरू किए गए 'उदारीकरण ' को न्यूयार्क में जाकर आडवाणी साहब द्वारा उनकी नीतियाँ चुराया जाना बताया गया  था। उस उदारीकरण की रजत जयंती वर्ष में तमाम विद्वान उसकी प्रशंसा में कसीदे गढ़ रहे हैं जो विभिन्न समाचार पत्रों में सुर्खियों के साथ छ्प रहे हैं।
उदारीकरण से 19 वर्ष पूर्व 20 वर्ष की अवस्था में रु 172और 67 पैसे  मासिक वेतन से मैंने रोजगार शुरू किया था। छह माह में खर्च के बाद इतने पैसे बच गए थे कि, रु 150/-का टेलीराड ट्रांज़िस्टर,रु 110 /-की एक कलाई घड़ी व भाई-बहन समेत अपने लिए कुछ कपड़े बनवा सके थे। अगले छह माह में बचत से रु 300/- का एक टेबुल फैन व माता जी पिताजी के लिए कुछ वस्त्र ले सके थे। तब बैंक में S B a/c मात्र रु 5/- से खुला था और चेक-बुक या किसी चीज़ का कोई शुल्क नहीं लगता था।
उदारीकरण के 25 वर्ष बाद आज कोई बचत नहीं हो पाती है। निखद कही जाने वाली अरहर की दाल खरीदना भी संभव नहीं है। बैंकों में चेकबुक लेने का भी शुल्क देना पड़ता है, बैंक बेवजह के sms भेजते हैं और उनका भी शुल्क काट लेते हैं। दूसरी ब्रांच के लिए नगद जमा करने पर भी 1 प्रतिशत शुल्क काट लेते हैं। बचत न होने से जमा नहीं होता अतः निकासी भी मुमकिन नहीं तब a/c बंद कर दिया जाता है। पहले स्टाफ का व्यवहार सौम्य होता था अब रूखा रहता है।
उदारीकरण से अमीर ही और अमीर हुये हैं गरीब की तो कमर ही टूट गई है और अब तो ज़बान भी बंद की जा रही है।
*****                         *****                                        *****

इस 19 मार्च को उत्तर प्रदेश सरकार के एक अंडरटेकिंग में  कार्यरत  एक एक्जिक्यूटिव इंजीनियर साहब जो आगरा में भी हमसे ज्योतिषीय परामर्श लेते रहे थे तीन वर्षों के अंतराल के बाद पधारे थे। वह मुख्यमंत्री के तौर पर अखिलेश यादव के कार्य से संतुष्ट दीख रहे थे किन्तु उनको कानून-व्यवस्था की एकमात्र शिकायत थी। केंद्र की सरकार के निर्णयों से वह अधिक असंतुष्ट थे। FDI की सर्वाधिक आलोचना उन्होने की। उनका मत था कि, यदि FDI से देश का विकास होता अर्थात लोगों को बेहतर शिक्षा,स्वस्थ्य व जीवन स्तर प्राप्त होता तब यह ठीक हो सकती थी। किन्तु सरकार जिसको विकास कहती है वह विकास नहीं है। उनके अनुसार बढ़िया कपड़ा और कारें विकास का प्रतीक नहीं हैं क्योंकि ये सबको सुलभ ही नहीं हैं। वह कह रहे थे विकास वह होता यदि उनको सार्वजनिक परिवहन से मेरे पास 15 कि मी चल कर आने -जाने की सुविधा मिलती और निजी गाड़ी का प्रयोग न करना पड़ता। FDI से जो नए-नए माल खुल रहे हैं वे देश में असमानता की खाई को ही नहीं चौड़ा कर रहे हैं वरन भ्रष्टाचार के नए आयाम भी गढ़ रहे हैं।

इस बात को उन्होने उदाहरण देते हुये स्पष्ट किया कि जैसे उनके बचपन में उनके पिताजी उन लोगों की ख़्वाहिश पूरी कर देते थे वैसे ही जब वह अपने बच्चों की ख़्वाहिश पूरा करना चाहते हैं तो परेशानी महसूस करते हैं। उनके जमाने में जो बाज़ार में उपलब्ध था उसे पूरा करना उनके पिताजी के लिए मुश्किल न था। आज जब उनके बच्चे माल देखते -सुनते हैं तो चलने को कहते हैं और वहाँ जब रु 500/- में एक चम्मच आइसक्रीम एक -एक बच्चे को दिलाते हैं तो तत्काल डेढ़ हज़ार रुपए निकल जाने पर भी न बच्चों को संतुष्टि मिलती है न ही उनको खुद को तसल्ली मिल पाती है। माल के बाहर क्वालिटी की आइसक्रीम सस्ते में जी भर मिल सकती थी अगर दूसरा विकल्प न होता तो। इस प्रकार माल कल्चर विदेशी कंपनियों को न केवल फायदा पहुंचाने का वरन भारतीय पहचान मिटाने का भी बड़ा संबल बन गया है। वेतन से माल की ख़रीदारी करना संभव नहीं है , माल से माल खरीदने का मतलब है भ्रष्टाचार को अंगीकार करके शान दिखाना।

उनका यह भी साफ-साफ कहना था कि, अगले लोकसभा चुनाव आते-आते जन-असंतोष इतना भड़क जाएगा कि इस सरकार के बूते उसे सम्हालना मुश्किल हो जाएगा, साथ ही सरकार के मंत्री-सांसद जनता का सामना करने की स्थिति में ही नहीं रहेंगे। जिन सरकारी अधिकारी-कर्मचारी के दम पर सरकार चलती है उनका असंतोष भी चरम पर होगा और ये परिस्थितियाँ इस सरकार व इसकी पार्टी को पुनर्मूष्क: भव की स्थिति में ला देंगी। यदि इंजीनियर साहब का आंकलन सही भी निकले तब भी अभी तो तीन वर्ष और दो माह का समय कष्टप्रद है ही।
https://www.facebook.com/vijai.mathur/posts/1039968139398495

*****                                                         *****                                                           *****


इस समाचार से कोई आश्चर्य नहीं हुआ क्योंकि अर्थशास्त्रीय 'ग्रेशम ' के सिद्धान्त के अनुसार " खराब 'मुद्रा' अच्छी मुद्रा को चलन से बाहर कर देती है "। उसी प्रकार समाज में खराब लोग हावी रहते हैं और अच्छे लोगों को व्यवहार से दूर कर देते हैं।
*1991ई  में आगरा छावनी से भाकपा प्रत्याशी को किसी तकनीकी कारण से अपना गेंहू की बाल- हंसिया वाला चुनाव चिन्ह न मिल सका था अतः  कामरेड जिलामंत्री के निर्देश पर मैं प्रदेश कार्यालय से उनको मिले चिन्ह 'फावड़ा-बेलचा' के लिए अधिकार-पत्र लेकर वापिस लौट रहा था। लखनऊ जंक्शन से अवध एक्स्प्रेस गाड़ी पकड़ना था। स्टेशन पर बैठ कर इंतज़ार कर रहे थे साथ में एक और सज्जन आकर  बैठ गए थे। अनायास बातों-बातों में हस्तरेखा विज्ञान पर चर्चा छिड़ गई थी। उत्सुकता वश एक गेरुआ वस्त्र धारी अधेड़ पुरुष भी  जगह मांग कर हम लोगों के साथ बैठ गए थे।  वह भी अपना हाथ देखने के लिए ज़ोर देने लगे। जब उनके हाथ देखे तो बाकी बातें कुबूल करते हुये एक बात पर वह कहने लगे इस बात को छोड़ें बहुत पुरानी हो गई है। बात कितनी भी पुरानी हो हाथ में अपनी अमिट रेखा के साथ उपस्थित थी। हालांकि मैं सीधे-सीधे कहने से बच रहा था किन्तु दूसरे यात्री ने साफ-साफ कह दिया कि वह साधू बनने से पूर्व एक अध्यापक थे और किसी की हत्या करने के बाद भेष बदल कर जी रहे थे। उसके बाद वह गेरुआ साधू ट्रेन आने पर हम लोगों से बच कर दूसरे कम्पार्टमेंट से गए।
** 2000 ई में जब दयालबाग, आगरा के सरलाबाग क्षेत्र में मैंने ज्योतिष कार्यालय खोला था तब पास के मंदिर के पुजारी महोदय भी मुझे अपना हाथ दिखाने आए थे । उस वक्त वह 30 वर्ष आयु के थे और 25 वर्ष की आयु में मथुरा में एक हत्या करके फ़रारी पर आगरा में पुजारी बन गए थे जिस बात को बड़ी मुश्किल से उन्होने कुबूला था । उन्होने काफी मिन्नत करके कहा था कि इस बात का किसी से भी ज़िक्र न करूँ कि वह पंडित जी भी मुझे अपना हाथ दिखाने आए थे।
***आगरा में ही सुल्तानगंज की पुलिया स्थित एक मंदिर के पुजारी महोदय का इतिहास यह था कि वह इंदौर स्थित एक मार्बल की दुकान से गबन करके  भागे हुये थे। उनका बेटा आठवीं कक्षा में लगातार तीन वर्ष फेल होने के बाद उनका सहायक पुजारी हो गया था जिसके चरण मथुरा में पोस्टेड एक तहसीलदार अग्रवाल साहब भी छूते थे क्योंकि वह पंडित था।
आज की दुनिया का यही दस्तूर है कि,' सच्चे साधक धक्का खाते और चमचे मज़े उड़ाते हैं'। फिर समाज-देश में क्यों न अफरा-तफरी और बद- अमनी हो।

https://www.facebook.com/photo.php?fbid=1043437425718233&set=a.154096721318979.33270.100001559562380&type=3

**********************************************************
 *49 वर्ष पूर्व अर्थशास्त्र विषय का अध्यन करने के दौरान जो नियम ज्ञात हुये उनको समाज में आज हर क्षेत्र में लागू होता देखा जा रहा है। एक है ग्रेशम का सिद्धान्त जिसके अनुसार  " खराब 'मुद्रा' अच्छी मुद्रा को चलन से बाहर कर देती है "। उसी प्रकार समाज में खराब लोग हावी रहते हैं और अच्छे लोगों को व्यवहार से दूर कर देते हैं।
 *दूसरा है 'उपयोगिता का सिद्धान्त ' जिसके अनुसार किसी भी वस्तु की उपयोगिता सदा एक सी नहीं बनी रहती है और उस वस्तु का मूल्य उसकी उपयोगिता के अनुसार ही तय होता है।
* तीसरा सिद्धान्त ' मांग और आपूर्ती ' का है जिसके अनुसार वस्तु की मांग अधिक होने व आपूर्ती कम होने पर मूल्य अधिक व मांग कम होने एवं आपूर्ती अधिक होने पर मूल्य कम हो जाता है।

लेकिन सामाजिक/व्यावहारिक जीवन में ' खराब मुद्रा' वाला सिद्धान्त 'उपयोगिता ' तथा 'मांग व आपूर्ती ' वाले सिद्धांतों पर भारी पड़ता है। खराब चलन के लोग कृत्रिम रूप से तिकड़म द्वारा अच्छे चलन वालों को निकृष्ट घोषित करा देते हैं जिससे  उनकी उपयोगिता कम हो जाती है और समाज में उनका मूल्य भी कम आँका जाता है। सामान्य सामाजिक जीवन में इन प्रक्रियाओं पर ध्यान न दिये जाने के कारण राजनीतिक जीवन में भी इनकी पुनरावृति होती है जिसका समाज पर दीर्घकालीन प्रभाव पड़ता है।

अहंकार ग्रस्त राजनीतिज्ञ चापलूसी को अधिक महत्व देते हैं न की योगिता की उपयोगिता को। परिणाम स्वरूप राजनीति व समाज को तो हानि पहुँचती ही है परंतु अंततः उन राजनीतिज्ञों को भी कालांतर में इसके दुष्परिणाम भोगने पड़ जाते हैं। चतुर व बुद्दिमान राजनीतिज्ञ भूल सुधार लेते हैं किन्तु अहंकार ग्रस्त राजनीतिज्ञों को अपनी भूल का एहसास होता ही नहीं है और वे चापलूसों से ही घिरे रह कर व्यर्थ के दोषारोपण सहते रहते हैं बनिस्बत सुधार कर लेने के।

https://www.facebook.com/vijai.mathur/posts/1055246561203986

Link to this post-



सोमवार, 21 मार्च 2016

'होली ' क्या थी और क्या हो - ली ? ------ विजय राजबली माथुर

हमारे देश में आजकल दो प्रकार के प्रचलित मत हैं ।  एक तो ढोंगवाद/ब्रहमनवाद का पक्षधर है जो अपनी गढ़ी हुई पौराणिकताओं के भंवर जाल में फंसा कर जनता को उल्टे उस्तरे से मूढ़ता आ रहा है। दूसरा नास्तिक/मूलनिवासी पक्ष जो ढोंगवाद के आधार पर ही उसे गलत ढंग से चुनौती देने की कोशिश करता प्रतीत होता है परंतु वास्तव में वह भी ढोंगवाद को ही परिपुष्ट करता जाता है। मैं अपने ब्लाग्स के माध्यम से समय-समय पर वास्तविकताओं को प्रकाश में लाने का प्रयास तो करता रहता हूँ जिस पर एक-दूसरे का विपरीत कहलाने वाले पक्ष मिल कर प्रहार करते रहते हैं। प्रस्तुत टिप्पणी पर मैंने जो टिप्पणी की थी उसे पूर्णतया स्पष्ट करने हेतु अपने पूर्व -प्रकाशित लेख को पुनर्प्रकाशित कर रहा हूँ :


https://www.facebook.com/bharat.bhushan.568/posts/1068170779891451



Friday, March 18, 2011
होली मुबारक

*****                                                                         *****                                      ***** 


प्रति वर्ष हर्षोल्लास के साथ होली पर्व हम  सभी मनाते हैं.इस होली पर हम सब आप सब को बहुत-बहुत मुबारकवाद देते हैं.तमाम तरह की बातें तमाम दन्त-कथाएं होली के सम्बन्ध में प्रचलित हैं.लेकिन वास्तव में हम होली क्यों मनाते हैं.HOLY =पवित्र .जी हाँ होली पवित्र पर्व ही है.जैसा कि हमारे कृषी-प्रधान देश में सभी पर्वों को फसलों के साथ जोड़ा गया है उसी प्रकार होली भी रबी की फसल पकने पर मनाई जाती है.गेहूं चना जौ आदि की बालियों को अग्नि में आधा पका कर खाने का प्राविधान है.दरअसल ये अर्ध-पकी बालियाँ ही 'होला' कहलाती है संस्कृत का 'होला' शब्द ही होली का उद्गम है.इनके सेवन का आयुर्वेदिक लाभ यह है कि आगे ग्रीष्म काल में 'लू' प्रकोप से शरीर की रक्षा हो जाती है.वस्तुतः होली पर्व पर चौराहों पर अग्नि जलाना पर्व का विकृत रूप है जबकि असल में यह सामूहिक हवन(यज्ञ) होता था.विशेष ३६ आहुतियाँ जो नयी फसल पकने पर राष्ट्र और समाज के हित के लिए की जाती थीं और उनका प्रभाव यह रहता था कि न केवल अन्न धन-धान्य सर्व-सुलभ सुरक्षित रहता था बल्कि लोगों का स्वास्थ्य भी संरक्षित होता था.लेकिन आज हम कर क्या रहे है.कूड़ा-करकट टायर-ट्यूब आदि हानिकारक पदार्थों की होली जला रहे हैं.परिणाम भी वैसा ही पा रहे हैं.अग्निकांड अति वर्षा, बाढ़-सूखा, चोरी -लूट, विदेशों को अन्न का अवैद्ध परिगमन आदि कृत गलत पर्व मनाने का ही दुष्फल हैं.संक्रामक रोग और विविध प्रकोप इसी का दुष्परिणाम हैं.

इस पर्व के सम्बन्ध में हमारे पोंगा-पंथी बन्धुओं ने 'प्रह्लाद' को उसके पिता द्वारा उसकी भुआ के माध्यम से जलाने की जो कहानी लोक-प्रिय बना रखी है उसके वैज्ञानिक मर्म को समझने तथा मानने की आवश्यकता है न कि बहकावे में भटकते रहने की.लेकिन बेहद अफ़सोस और दुःख इस बात का है कि पढ़े-लिखे विद्व-जन भी उसी पाखंड को पूजते एवं सिरोधार्य करते हैं,सत्य कथन/लेखन को 'मूर्खतापूर्ण कथा' कह कर उपहास उड़ाते हैं और लोगों को जागरूक नहीं होने देना चाहते हैं.इसी विडम्बना ने हमारे देश को लगभग हजार वर्षों तक गुलाम बनाये रखा और आज आजादी के 68  वर्ष बाद भी देशवासी उन्हीं पोंगा-पंथी पाखंडों को उसी प्रकार  चिपकाये हुए हैं जिस प्रकार बन्दरिया अपने मरे बच्चे की खाल को चिपकाये  फिरती रहती है.


'श्री मद देवी भागवत -वैज्ञानिक व्याख्या' में पहले ही स्पष्ट किया गया है-हिरण्याक्ष और हिरणाकश्यप कोई व्यक्ति-विशेष नहीं थे.बल्कि वे एक चरित्र का प्रतिनिधित्व करते हैं जो पहले भी थे और आज भी हैं और आज भी उनका संहार करने की आवश्यकता है .संस्कृत-भाषा में हिरण्य का अर्थ होता है स्वर्ण और अक्ष का अर्थ है आँख अर्थात वे लोग जो अपनी आँखे स्वर्ण अर्थात धन पर गडाये रखते हैं हिरण्याक्ष कहलाते हैं.ऐसे व्यक्ति केवल और केवल धन के लिए जीते हैं और साथ के अन्य मनुष्यों का शोषण  करते हैं.आज के सन्दर्भ में हम कह सकते हैं कि उत्पादक और उपभोक्ता दोनों का शोषण करने वाले व्यापारी और उद्योगपति गण ही हिरण्याक्ष  हैं.ये लोग कृत्रिम रूप से वस्तुओं का आभाव उत्पन्न करते है और कीमतों में उछाल लाते है वायदा कारोबार द्वारा.पिसती है भोली और गरीब जनता.



एक और   तो ये हिरण्याक्ष लोग किसान को उसकी उपज की पूरी कीमत नहीं देते और उसे भूखों मरने पर मजबूर करते हैं और दूसरी और कीमतों में बेतहाशा वृद्धी करके जनता को चूस लेते हैं.जनता यदि विरोध में आवाज उठाये तो उसका दमन करते हैं और पुलिस -प्रशासन के सहयोग से उसे कुचल डालते हैं.यह प्रवृति सर्व-व्यापक है -चाहे दुनिया का कोई देश हो सब जगह यह लूट और शोषण अनवरत हो रहा है.
'कश्यप'का अर्थ संस्कृत में बिछौना अर्थात बिस्तर से है .जिसका बिस्तर सोने का हो वह हिरण्यकश्यप है .इसका आशय यह हुआ जो धन के ढेर पर सो रहे हैं अर्थात आज के सन्दर्भ में काला व्यापार करने वाला व्यापारी और घूसखोर अधिकारी (शासक-ब्यूरोक्रेट तथा भ्रष्ट नेता दोनों ही) सब हिरण्यकश्यप हैं.सिर्फ ट्यूनीशिया,मिस्त्र और लीबिया के ही नहीं हमारे देश और प्रदेशों के मंत्री-सेक्रेटरी आदि सभी तो हिरण्य कश्यप हैं.प्रजा का दमन करना उस पर जुल्म ढाना यही सब तो ये कर रहे हैं.जो लोग उनका विरोध करते हैं प्रतिकार करते है सभी तो उनके प्रहार झेलते हैं.

अभी 'प्रहलाद' नहीं हुआ है अर्थात प्रजा का आह्लाद नहीं हुआ है.आह्लाद -खुशी -प्रसन्नता जनता को नसीब नहीं है.करों के भार से ,अपहरण -बलात्कार से,चोरी-डकैती ,लूट-मार से,जनता त्राही-त्राही कर रही है.आज फिर आवश्यकता है -'वराह अवतार' की .वराह=वर+अह =वर यानि अच्छा और अह यानी दिन .इस प्रकार वराह अवतार का मतलब है अच्छा दिन -समय आना.जब जनता जागरूक हो जाती है तो अच्छा समय (दिन) आता है और तभी 'प्रहलाद' का जन्म होता है अर्थात प्रजा का आह्लाद होता है =प्रजा की खुशी होती है.ऐसा होने पर ही हिरण्याक्ष तथा हिरण्य कश्यप का अंत हो जाता है अर्थात शोषण और उत्पीडन समाप्त हो जाता है.


अब एक कौतूहल यह रह जाता है कि 'नृसिंह अवतार' क्या है ? खम्बा क्या है?किसी चित्रकार ने समझाने के लिए आधा शेर और आधा मनुष्य वाला चित्र बनाया होगा.अगर आज हमारे यहाँ ऐसा ही होता आ रहा है तो इसका कारण साफ़ है लोगों द्वारा हकीकत को न समझना.बहरहाल हमें चित्रकार के मस्तिष्क को समझना और उसी के अनुरूप व्याख्या करना चाहिए.'खम्बा' का तात्पर्य हुआ उस जड़ प्रशासनिक व्यवस्था से जो जन-भावनाओं को नहीं समझती है और क्रूरतापूर्वक उसे कुचलती रहती है.जब शोषण और उत्पीडन की पराकाष्ठा हो जाती है ,जनता और अधिक दमन नहीं सह पाती है तब क्रांति होती है जिसके बीज सुषुप्तावस्था में जन-मानस में पहले से ही मौजूद रहते हैं.इस अवसर पर देश की युवा शक्ति सिंह -शावक की भाँती ही भ्रष्ट ,उत्पीड़क,शोषक शासन-व्यवस्था को उखाड़ फेंकती है जैसे अभी मिस्त्र और ट्यूनीशिया में आपने देखा-सुना.लीबिया में जन-संघर्ष चल ही रहा है.१७८९ ई. में फ़्रांस में लुई १४ वें को नेपोलियन के नेतृत्व में जनता ने ऐसे ही  उखाड़  फेंका था.अभी कुछ वर्ष पहले वहीं जेनरल डी गाल की तानाशाही को मात्र ८० छात्रों द्वारा पेरिस विश्वविद्यालय से शुरू आन्दोलन ने उखाड़ फेंका था.इसी प्रकार १९१७ ई. में लेनिन के नेतृत्व में 'जार ' की जुल्मी हुकूमत को उखाड़ फेंका गया था. १८५७ ई. में हमारे देश के वीरों ने भी बहादुर शाह ज़फ़र,रानी लक्ष्मी बाई ,तांत्या टोपे,अवध की बेगम आदि-आदि के नेतृत्व में क्रांति की थी लेकिन उसे ग्वालियर के  सिंधिया,पजाब के सिखों ,नेपाल के राणा आदि की मदद से साम्राज्यवादियों ने कुचल दिया था.कारण बहुत स्पष्ट है हमारे देश में पोंगा-पंथ का बोल-बाला था और देश में फूट थी.इसी लिए 'प्रहलाद' नहीं हो सका.


आज के वैज्ञानिक प्रगति के युग में यदि हम ढकोसले,पाखण्ड आदि के फेर से मुक्त हो सकें सच्चाई  को समझ सकें तो कोई कारण नहीं कि आज फिर जनता वैसे ही आह्लादित न हो सके.लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि हमारे देश में आज स्वंयभू भगवान् जो अवतरित हो चुके है (ब्रह्माकुमारी,आनंद मार्ग,डिवाईन लाईट मिशन,आशाराम बापू,मुरारी बापू ,गायत्री परिवार, साईं बाबा ,राधा स्वामी  आदि -आदि असंख्य) वे जनता को दिग्भ्रमित किये हुए हैं एवं वे कभी नहीं चाहते कि जनता जागे और आगे आकर भ्रष्ट व्यवस्था को उखाड़ फेंके.


विकृति ही विकृति-होली के पर्व पर आज जो रंग खेले जा रहे हैं वे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं जबकि रंग खेलने का उद्देश्य स्वास्थ्य रक्षा था.टेसू (पलाश) के फूल रंग के रूप में इस्तेमाल करते थे जो  रोगों से त्वचा की रक्षा करते थे और आने वाले प्रचंड ताप के प्रकोप को झेलने लायक बनाते थे.पोंगा-पंथ और  पाखण्ड वाद ने यह भी समाप्त कर दिया एवं खुशी व उल्लास के पर्व को गाली-गलौच का खेल बना दिया. जो लोग व्यर्थ दावा करते हैं  -होली पर सब चलता है वे अपनी हिंसक और असभ्य मनोवृतियों को रीति-रस्म का आवरण पहना देते हैं. आज चल रहा फूहण पन भारतीय सभ्यता के सर्वथा विपरीत है उसे त्यागने की तत्काल आवश्यकता है.काश देशवासी अपने पुराने गौरव को पुनः  प्राप्त करना चाहें !


आप सभी को एक बार फिर से  सपरिवार होली मुबारक.

****************************************
फेसबुक पर प्राप्त टिप्पणी :
06 मार्च 2015-
"http://krantiswar.blogspot.in/2011/03/blog-post_18.html" target="_blank">http://krantiswar.blogspot.in/2011/03/blog-post_18.html

********************************************************************
फेसबुक पर प्राप्त टिप्पणी :
22-03-2016 

Link to this post-



शनिवार, 27 फ़रवरी 2016

क्यों होते हैं मेरे खिलाफ कई लोग ? ------ विजय राजबली माथुर





ईश्वर= जो समस्त ऐश्वर्यों से सम्पन्न हो अर्थात आज कोई भी नहीं। धर्म= शरीर व समाज को धारण करने वाले तत्व जैसे ' सत्य,अहिंसा (मनसा- वाचा- कर्मणा ),अस्तेय,अपरिग्रह व ब्रह्मचर्य'। जो 'नास्तिक संप्रदाय' धर्म के खिलाफ है वह स्व्भाविक रूप से 'ढ़ोंगी-पाखंडी-आडंबरकारी ,पुरोहितवादी/ब्राह्मण वाद' को अप्रत्यक्ष समर्थन देकर मजबूत करता है। इसीलिए समष्टिवादी 'साम्यवाद' भारत की धरती पर जन-उपेक्षा का शिकार होकर लुटेरे शोषकों के हमले झेल रहा है और निर्दोष कन्हैया कुमार जेल में यातनाग्रस्त हैं।
ढ़ोंगी-पाखंडी-आडंबरकारी/बाजरवादी क्रियाओं को धर्म की संज्ञा देना जनता को धोखे में रख कर उसके शोषकों का बचाव करना मात्र है। क्यों नहीं जनता को 'धर्म' का 'मर्म' समझा कर अपने साथ लाया जाता ?-------------यह सब ढ़ोंगी पुराण वाद (ब्राह्मण वाद )का चक्कर है जिसमें व्यर्थ उलझने के बजाए सच्चाई की बात करें। होलिका 'होला' शब्द से बना है अर्थात जौ,गेंहू,चना आदि की अर्द्ध पकी बालियाँ जिनके सेवन से आगे लू से बचाव होता है। हिरनाकश्यप = सोने का बिछौना है जिसका अर्थात आज का लुटेरा व्यापारी/उद्योगपति आदि। हिरिण्याक्ष  = सोने सी आँखें हैं जिसकी अर्थात शोषक,उत्पीड़क अधिकारी/पुजारी। 'प्रह्लाद'=प्रजा का आह्लाद अर्थात जनता का मंगल/संतुष्टि। दुर्गा = दुर्दमनीया शक्ति अर्थात जिसमें रोगों को नष्ट कर शरीर को स्वस्थ रखने की क्षमता हो वे औषद्धीयाँ। रक्तबीज=कैंसर, चंड-मुंड, महिशासुर आदि AIDS, TB आदि रोगों के लिए है। पंडितों के विभाजनकारी एजेंडा के शिकार क्यों होते हैं?

https://www.facebook.com/vijai.mathur/posts/1026829084045734

पढे -लिखे व अनपढ़ दोनों ही प्रकार के लोग बुद्धि, ज्ञान व विवेक से जब 'मनन' का परित्याग कर दें तब क्या वास्तव में वे मनुष्य हैं? अथवा नर-तन धारी पशु? क्योंकि 'मनन' करने के कारण ही यह प्राणी 'मनुष्य' कहलाता है। महाभारत काल के बाद से 'मनन' प्रक्रिया का निरंतर ह्रास हुआ है। वेदों के 'कृण्वन्तो विश्वार्यम ' अर्थात समस्त विश्व को  आर्यमय बनाने के सिद्धान्त को गहरा आघात पहुंचाया गया है। आर्ष जिसका अर्थ होता है 'श्रेष्ठ' का अपभ्रंश है 'आर्य' शब्द किन्तु षड्यंत्र पूर्वक आर्य को एक आक्रांता जाति के रूप में प्रचारित किया गया है। 'पुराण' रच कर शोषण कारी ब्राह्मण पुरोहितों ने वैदिक ज्ञान को नष्ट करने हेतु मन-गढ़ंत कहानियाँ बना डाली हैं जिनका दुष्परिणाम है 'दुर्गा' बनाम 'महिशासुर' का जातीय विग्रह जिसका सामना आज देश वीभत्स रूप में कर रहा है। 

अथर्व वेद स्वास्थ्य पर आधारित है और उसकी एक शाखा आयुर्वेद कहलाती है। आयुर्वेद में 'दुर्गा' आदि का उल्लेख जीवनोपयोगी औषद्धियों के रूप में है तथा महिषासुर, रक्तबीज, आदि AIDS, T B , कैंसर आदि रोग हैं न कि, देवियाँ व राक्षस जैसा कि आज विवाद खड़ा करके जनता को आपस में लड़ाया जा रहा है। हिरनाकश्यप(आज का लुटेरा व्यापारी/उद्योगपति ),हिरिण्याक्ष (शोषक,उत्पीड़क अधिकारी/पुजारी),होलिका 'होला' शब्द से बना है अर्थात जौ,गेंहू,चना आदि की अर्द्ध पकी बालियाँ  हैं  जनता को जातीय आधार पर बांटने हेतु गढ़ी कहानियों  की चाल और गहराई को समझना व समझाना चाहिए। 


Link to this post-



गुरुवार, 4 फ़रवरी 2016

डॉ नरेंद्र राजबली : एक और बुजुर्ग का कम होना ------ विजय राजबली माथुर


Late Dr. N.R.B. Mathur 



आज प्रातः वीरेंद्र चाचा के ई-मेल से नरेंद्र चाचा के यह दुनिया छोड़ जाने का समाचार ज्ञात होकर असीम वेदना व दुख हुआ। चाचा हमारे बाबूजी के चचेरे भाई थे , लेकिन हमारे बाबाजी स्व.धनराज बली साहब व चाचा के पिताजी स्व . धर्मराज बली साहब में काफी घनिष्ठता थी। बाबूजी की भी दिवंगत चाचा से घनिष्ठता रही । एक बार हमारे बाबूजी चार-पाँच माह के लिए फरीदाबाद हमारे छोटे भाई के पास गए हुये थे, और  हम आगरा में थे ।   मथुरा चाचा के पास  मिलने गए  थे तब उन्होने कहा था - " विजय तुम यह न समझना कि, दरियाबाद 400 km दूर है और तुम्हारे बाबूजी भी 200 km दूर हैं लेकिन हम तुम्हारे पास ही 50 km हैं। जब ज़रूरत हो तुरंत हमारे पास बेझिझक आ जाना। " ऐसे आत्मीय नरेंद्र चाचा का न रहना किसी झटके से कम नहीं है। इसलिए भाई धीरेन्द्र से फोन पर ज़्यादा देर बात नहीं कर सका। 

आदरणीय नरेंद्र चाचा मथुरा में वरिष्ठ दन्त चिकित्सक थे। 

लखनऊ आने के बाद से मथुरा न जा सका और चाचा से एक लंबे अरसे से व्यक्तिगत मुलाक़ात न हो सकी थी। पिछले वर्ष जब उनसे फोन पर बात हुई थी तब उन्होने मथुरा आने को कहा था। वैसे वह अभी भी सक्रिय रहते थे , ज़्यादा दिन बीमार भी नहीं रहे थे। हम उनकी पुण्य आत्मा की शांति के लिए परम-पिता परमात्मा से प्रार्थना करते हैं। उन की यादें सदा मन में बसी रहेंगी। 
*****************************************************************

दुखद समाचार है कि, हमारे चाचा वरिष्ठ दन्त चिकित्सक डॉ नरेंद्र राजबली माथुर का निधन विगत 27 जनवरी 2016 को मथुरा में हो गया है। हम परम-पिता परमात्मा से उनकी पुण्य आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं और सभी परिवारीजनों को धैर्य व सहन शक्ति बनाए रखने का अनुरोध करते हैं।
विजय राजबली माथुर
Comments
Ritu Mathur I miss you papa
Dhirendra Mathur · Friends with Nrb Mathur and 1 other
Missing you Daddy ......
Pinky Mathur · Friends with Nrb Mathur and 1 other
Miss you daddy
Anita Mathur · Friends with Nrb Mathur and 1 other
Miss you mama ji
Archana Singh Rest in peace
Kashi Nath Kewat डॉक्टर साहब को नमन !
Jitendra Mathur · Friends with Ritu Mathur and 1 other
We love you daddy, you are in our heart
Yaduvendra Mathur · 2 mutual friends
Missing u Daddy love you
Shalini Mathur · Friends with Ritu Mathur and 1 other
We will always miss you daddy
Madhu Mathur · Friends with Nrb Mathur and 1 other
RIP Mamaji we miss you
Narendra Parihar RIP ..... sir ji ....sad news sada dukh hi deti hai or wah bhi jab apno ke sath ho ......
Sanjog Walter पुण्य आत्मा की शांति की प्रार्थना
Ananya Mathur · Friends with Ritu Mathur and 1 other
rest in peace nana ji
Kkl Srivastava विनम्र श्रधांजलि
Poonam Kumari दुखद। विनम्र श्रद्धांजली।
अरुण कुमार निगम भावभीनी श्रद्धांलजी
M Abrar Azizi Rest in peace
Udayvir Singh भगवान उनकी आत्मा को अपने चरणों मे स्थान दे।

Link to this post-



+Get Now!